Shattila Ekadashi 2026 Date: षटतिला एकादशी कब है 13 या 14 जनवरी? जान लें सही डेट, मुहूर्त और महत्व
षटतिला एकादशी 2026 (Shattila Ekadashi 2026 Date)
षटतिला एकादशी 14 जनवरी 2026, बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन एकादशी तिथि शाम 05:52 बजे तक रहेगी। तो वहीं षटतिला एकादशी का पारण समय 07:15 AM से 09:21 AM तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय रात 08:16 का है।
षटतिला एकादशी पूजा विधि (Shattila Ekadashi Puja Vidhi)
षटतिला एकादशी के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें और व्रत का संकल्प लें। दिन भर फलाहारी व्रत रहें और रात को भगवान विष्णु की आराधना करें। उन्हें भोग लगाएं और हवन करें। इसके बाद द्वादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करके उन्हें भोग लगाएं और पंडितों को भोजन कराने के बाद स्वयं अन्न ग्रहण करके अपना व्रत खोल लें।
षटतिला एकादशी का महत्व (Shattila Ekadashi Ka Mahatva)
धार्मिक मान्यताओं अनुसार षटतिला एकादशी का व्रत रखने से जीवन के सारे दुखों का अंत हो जाता है और भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है। ये व्रत पापों से मुक्ति दिलाता है और जीवन में सुख-समद्धि लाता है। इस दिन तिलों के दान का विशेष महत्व माना गया है। कहते हैं इस एकादशी पर तिल दान करने से कर्ज से मुक्ति मिल जाती है।
