Loading...

ट्रंप की पाक, ईरान, वेनेजुएला और ग्रीनलैंड पॉलिसी से किसे लगा झटका, भारत-चीन-EU बना रहे नया वर्ल्ड ऑर्डर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपने दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा कर लिया है। इस दौरान पाकिस्तान, ईरान, वेनेजुएला और ग्रीनलैंड पर ट्रंप की नीतियां वैश्विक व्यवस्था को हिला रही हैं। ट्रंप ने 20 जनवरी 2025 को दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद कई देशों पर सैन्य कार्रवाई करके, टैरिफ लगाकर और क्षेत्रीय माध्यमों से दबाव बढ़ाया। उनकी इन्हीं नीतियों की वजह से अमेरिका के सहयोगी देशों समेत यूरोप से लेकर नाटो तक को झटका लगा।