Loading...

PM मोदी आज केरल को देंगे बड़ी सौगात! इसमें है नई ट्रेनों के साथ रेहड़ी-पटरी वालों के फायदे की भी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार को) केरल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान, PM मोदी केरल में इनोवेशन और Entrepreneurship हब की शिलान्यास करेंगे और 4 नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही, पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च करेंगे, जिससे रेहड़ी-पटरी वालों को फायदा मिलेगा। पीएम मोदी केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में में मॉडर्न पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन भी करेंगे

  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी आज केरल को देंगे बड़ी सौगात! इसमें है नई ट्रेनों के साथ रेहड़ी-पटरी वालों के फायदे की भी बात

PM मोदी आज केरल को देंगे बड़ी सौगात! इसमें है नई ट्रेनों के साथ रेहड़ी-पटरी वालों के फायदे की भी बात

पीएम मोदी केरल को 4 नई ट्रेनों की सौगात देंगे। साथ ही, इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप हब की आधारशिला भी रखेंगे। जानें पीएम मोदी के केरल दौरे से जुडे़ अपडेट्स।

Edited By: Vinay Trivedi
Published : Jan 23, 2026 09:32 am IST, Updated : Jan 23, 2026 10:10 am IST
Narendra Modi Kerala visit- India TV Hindi
Image Source : PTI (फाइल फोटो)PM मोदी तिरुवनंतपुरम में तमाम विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

PM Modi Kerala Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार को) केरल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान, PM मोदी केरल में इनोवेशन और Entrepreneurship हब की शिलान्यास करेंगे और 4 नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही, पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च करेंगे, जिससे रेहड़ी-पटरी वालों को फायदा मिलेगा। पीएम मोदी केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में में मॉडर्न पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन भी करेंगे।

LDF-UDF से मुक्ति चाहता है केरल- PM मोदी

PM मोदी ने पोस्ट किया, 'आज तिरुवनंतपुरम में BJP-NDA की जनसभा को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं। हाल ही में संपन्न हुए नगर निगम चुनावों में इस शहर ने हमें जीत दिलाकर इतिहास रच दिया है। यह साफ है कि केरल एलडीएफ और यूडीएफ के बीच चल रहे धांधली से मुक्त होना चाहता है।'

 

 

PM मोदी 4 नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

साथ ही, रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री 4 नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें 3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। एक ऑफिशियल बयान के मुताबिक, इससे आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना के बीच क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा।

सफर बनेगा ज्यादा किफायती

नई ट्रेनें यात्रियों के लिए सफर को ज्यादा किफायती और सुरक्षित बनाएंगी। साथ ही इलाके में टूरिज्म, बिजनेस, शिक्षा, रोजगार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी बढ़ेगा।

रेहड़ी-पटरी वालों के फायदे की बात

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड, जो यूपीआई लिंक्ड ब्याज-मुक्त रिवॉल्विंग क्रेडिट फैसिलटी है, रेहड़ी-पटरी वालों को उससे तुरंत पैसे मिल जाएंगे। इससे डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा। औपचारिक क्रेडिट इतिहास बनाने में भी उनको मदद मिलेगी।

विज्ञान और इनोवेशन के सेक्टर में आएगा बूम

प्रधानमंत्री मोदी केरल के रेहड़ी-पटरी वालों समेत 1 लाख लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि लोन भी बांटेंगे। विज्ञान और इनोवेशन के सेक्टर में प्रधानमंत्री मोदी तिरुवनंतपुरम में CSIR-NIIST इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और उद्यमिता हब की आधारशिला भी रखेंगे।