Loading...

'बॉर्डर 2' की बॉक्स ऑफिस पर गूंजी दहाड़, 'धुरंधर' को पछाड़ सनी देओल की फिल्म ने चकनाचूर किए ये रिकॉर्ड्स

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई है। पिछले डेढ़ महीने से बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 'धुरंधर' ही छाई हुई थी, लेकिन अब 'बॉर्डर 2' की रिलीज के साथ रणवीर सिंह स्टारर फिल्म के सातवें हफ्ते में कमाई में गिरावट देखी गई है। वहीं, 'बॉर्डर 2' ने एडवांस बुकिंग में भी तहलका मचा दिया, जिसका मुख्य कारण यह है कि इसका पहला पार्ट आइकॉनिक था। 'बॉर्डर 2' दुनिया भर में 4500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर बड़े पैमाने पर रिलीज हुई है और इससे बहुत ज्यादा उम्मीदें जुड़ी हैं क्योंकि यह आने वाले लंबे वीकेंड में सोलो रिलीज है और गणतंत्र दिवस भी नजदीक है।