₹3,56,000 के पार चली गई चांदी, सोना भी हो गया इतना महंगा, जानें क्या चल रहा प्रति 10 ग्राम का भाव
सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी लगातार जारी है। मंगलवार को वायदा बाजार में चांदी ने आज जोरदार छलांग लगाई है। सोना भी महंगा हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सुबह 10 बजकर 8 मिनट पर मार्च डिलीवरी अनुबंध के लिए चांदी की कीमत बीते सत्र के मुकाबले 6.58 प्रतिशत की धमाकेदार तेजी के साथ 3,56,709 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसी तरह, फरवरी डिलीवरी अनुबंध के लिए सोने के दाम में भी बीते सत्र के मुकाबले 1.42 प्रतिशत की तेजी आई और कीमत 1,58,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
महानगरों में सोने का हाजिर भाव आज
- goodreturns के मुताबिक, दिल्ली में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,210 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,860 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,161 प्रति ग्राम है।
- मुंबई में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,195 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,845 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,146 प्रति ग्राम है।
- कोलकाता में मंगलवार को सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,195 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,845 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,146 प्रति ग्राम है।
- आज चेन्नई में सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,320 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,960 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,475 प्रति ग्राम है।
- बैंगलुरु में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,195 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,845 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,146 प्रति ग्राम है।
ग्लोबल मार्केट में भी सोना हुआ रॉकेट
tradingeconomics के मुताबिक, मंगलवार को सोने की कीमतें 1% से ज्यादा बढ़कर लगभग $5,070 प्रति औंस हो गईं। इससे पहले पिछले सेशन में सोना $5,100 के ऊपर ऑल-टाइम हाई तक पहुंच चुका था। इसका मुख्य कारण बढ़ते ट्रेड तनाव और जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं के बीच सेफ हेवन डिमांड में बढ़ोतरी को बताया जा रहा है। सोमवार को, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले साल घोषित ट्रेड डील में कोई प्रगति न होने का हवाला देते हुए दक्षिण कोरिया से आयात होने वाली कारों, लकड़ी और फार्मास्यूटिकल दवाओं पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी। इसके अलावा, अन्य सामानों पर ड्यूटी 15% से बढ़ाकर 25% कर दी गई। अब निवेशकों की नजरें अमेरिकी फेडरल रिज़र्व की दो-दिवसीय पॉलिसी मीटिंग पर टिकी हैं, जो मंगलवार से शुरू हो रही है। इस मीटिंग के निर्णय से सोने और अन्य कीमती धातुओं के भाव में नई दिशा तय होने की संभावना है।
