Loading...

वजन घटाने के लिए किस वक्त और कितनी मात्रा में पीना चाहिए एप्पल साइडर विनेगर ?

एप्पल साइडर विनेगर यानि सेब का सिरका सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आजकल ज्यादातर लोग इसका सेवन वजन घटाने के लिए कर रहे हैं। एप्पल साइडर विनेगर से वजन कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। क्योंकि मोटापा इस वक्त एक बड़ी समस्या बन चुका है। इससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब का सिरका का ज्यादा सेवन करने से शरीर को नुकसान भी पहुंचता है। ऐसे में इसका सही मात्रा में सेवन करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही ये भी जानना बेहद जरूरी है कि एप्पल साइडर विनेगर पीने का सही समय क्या है। तो चलिए यहां जानते हैं कि वजन घटाने के लिए किस वक्त और कितनी मात्रा में सेब का सिरका पीना चाहिए। 

डॉक्टर से जानें कितना पीना चाहिए सेब का सिरका? 

डॉ. बीरेंद्र पवार, एम.बी.बी.एस., एमडी, सलाहकार चिकित्सक, प्रकाश अस्पताल का कहना है कि वज़न घटाने के लिए सेब का सिरका को किसी जादुई इलाज की तरह नहीं देखना चाहिए, लेकिन अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह हेल्दी वेट मैनेजमेंट में सहायक भूमिका निभा सकता है। आमतौर पर ज़्यादातर लोगों के लिए दिन में एक बार 1 से 2 चम्मच सेब का सिरका एक गिलास पानी में मिलाकर पीना पर्याप्त माना जाता है। यह पाचन को बेहतर करने, मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाने, भूख को कंट्रोल करने और ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकता है, जिससे धीरे-धीरे वज़न कम होने में मदद मिलती है। हालांकि, ज़्यादा मात्रा में या बिना पानी मिलाए, खासकर खाली पेट सेब का सिरका पीने से एसिडिटी, पेट में जलन, गले में तकलीफ और दांतों की एनामेल को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए इसे हमेशा पानी में घोलकर ही लें और संतुलित डाइट व नियमित शारीरिक गतिविधि के साथ ही पीएं। जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या, अल्सर, पोटैशियम की कमी है या जो नियमित दवाइयां लेते हैं, उन्हें सेब का सिरका शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

एप्पल साइडर विनेगर पीने का सही समय क्या है?

डॉ. बीरेंद्र पवार के मुताबित सेब साइडर सिरका लेने का सबसे अच्छा समय दिन में एक बार 1 से 2 चम्मच सेब का सिरका एक गिलास पानी में मिलाकर पीना सही होता है। इसे खाली पेट पीने से बचना चाहिए क्योंकि खाली पेट सेब का सिरका पीने से एसिडिटी, पेट में जलन, गले में तकलीफ हो सकती है।