Loading...

गाड़ी पर पुलिस का स्टिकर, हाथ में वॉकी-टॉकी; खुद को IB का अधिकारी बताने वाला फर्जी IPS गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने एक बेहद शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। ये खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का IPS अधिकारी बताकर लोगों को ठगता था और उन पर रौब झाड़ता था। आरोपी की पहचान विमल भट्ट उर्फ सोनू के रूप में हुई है, जिसे कोर्ट ने काफी समय पहले भगोड़ा घोषित कर दिया था। डीसीपी (क्राइम ब्रांच) विक्रम सिंह ने बताया कि उनकी टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि द्वारका साउथ थाने के केस में वांछित अपराधी विमल भट्ट, पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में आने वाला है। सूचना के आधार पर एसआई मोहित असिवाल और उनकी टीम ने इलाके की घेराबंदी की और दोपहर करीब 3:25 बजे घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।