Loading...

हरियाणा में निकली स्टेनो भर्ती में बढ़ी वैकेंसी, आवेदन शुरू होने की तारीख भी बदली; पढ़ें डिटेल

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने स्टेनो भर्ती (विज्ञापन संख्या 3/2026) में पदों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। यह बदलाव संबंधित विभागों से नई रिक्वेस्ट मिलने के बाद किया गया है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं। जारी किए गए नोटिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस बदवाल से ग्रुप नंबर 2 और ग्रुप नंबर 3 में वैकेंसी की बढ़ोतरी हुई है।  इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख में बदलाव किया गया है। 

बढ़ाई गई वैकेंसी का विवरण

  • डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च हरियाणा के निर्देशानुसार, रिक्विजिशन नंबर 1370 के तहत ग्रुप नंबर 2 में स्टेनो टाइपिस्ट (इंग्लिश) के पदों को 486 से बढ़ाकर 586 कर दिया गया है। 
  • डायरेक्टोरेट ऑफ स्टेट ऑडिट, हरियाणा के रिक्विजिशन नंबर 2895 के अनुसार ग्रुप नंबर 3 के तहत स्टेनो टाइपिस्ट (दोनों भाषाओं) के पदों की संख्या 696 से बढ़ाकर 702 कर दी गई है।
  • उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के रिक्विजिशन नंबर 1178 और डायरेक्टरेट ऑफ स्टेट ऑडिट, हरियाणा के रिक्विजिशन नंबर 2897 के अनुसार ग्रुप नंबर 3 के तहत जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर (दोनों भाषाओं) के पदों को 173 से बढ़ाकर 260 कर दिया गया है।

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख

वैकेंसी में बदलाव के साथ-साथ एप्लीकेशन प्रोसेस में संसोधन किया गया है। नोटिस में लिखा है कि पदों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने के लिए पोर्टल अब 02.02.2026 के बजाय 06.02.2026 को खुलेगा।

कैसे करें नोटिस को चेक 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार के सामने नोटिस खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार नोटिस को चेक करें। 
  • आखिरी में चाहें तो डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।

नोटिस को चेक करने के लिए सीधा लिंक