अमेरिका के साथ समझौते पर PM मोदी का बड़ा बयान, बोले- 'ट्रेड डील इस सदी की सबसे बड़ी घटना, कुछ लोग तो ट्रंप के फैसले से...'
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता पूरा हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस ट्रेड डील का ऐलान किया है। मंगलवार को एनडीए की संसदीय दल की बैठक का आयोजन किया गया। यहां पीएम मोदी का सम्मान किया गया। संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को इस सदी की सबसे बड़ी घटना बताया है।
पीएम मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में कहा- "दुनिया में भारत की पूछ हो रही है। दुनिया के संतुलन में भारत की भूमिका अहम है। भारत दुनिया के सेंटर स्टेट में है और ट्रेड डील इस सदी की सबसे बड़ी घटना है।" पीएम मोदी ने संसदीय दल की बैठक में चुटकी लेते हुए कहा कि "कुछ लोग अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से टूट पड़े थे।"
