RRB ग्रुप डी आंसर-की: ऑब्जेक्शन करने के लिए कितना देना होगा शुल्क? जान लें कैसे कर सकते हैं
RRB ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे और इसकी आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से आज यानी 23 फरवरी 2026 को RRB ग्रुप D आंसर-की 2026 के चल रही ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जो कैंडिडेट आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन उठाना चाहते हैं, वे सभी रीजनल RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि RRB ग्रुप डी आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को कितना शुल्क देना होगा। अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं।
ऑब्जेक्शन करने के लिए शुल्क
RRB ग्रुप डी आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को तय फीस Rs.50 का भुगतान (साथ में हर सवाल के लिए लागू बैंक सर्विस चार्ज भी लगेंगे।) करना होगा। अगर उठाया गया ऑब्जेक्शन सही पाया जाता है, तो ऐसे सही ऑब्जेक्शन के लिए दी गई फीस, लागू बैंक चार्ज काटकर कैंडिडेट को वापस कर दी जाएगी। रिफंड उसी अकाउंट में किया जाएगा जिससे कैंडिडेट ने ऑनलाइन पेमेंट किया है।
कैसे रेज करें ऑब्जेक्शन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को रीजनल RRBs की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर मौजूद RRB Group D Answer Key 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां कैंडिडेट्स को लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और आपकी आंसर-की दिखाई देगी।
- इसके बाद उस आंसर पर क्लिक करें जिस पर आप ऑब्जेक्शन उठाना चाहते हैं।
- इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और प्रोसेसिंग फीस का पेमेंट करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी रख लें।
