क्या मार्च में पड़ेगी अप्रैल जैसी गर्मी? उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ रहा तापमान, कई राज्यों में 35-37°C तक पहुंचा पारा

नई दिल्लीः बसंत ऋतु शुरू होने के बाद देश में मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ी राज्यों में जहां बारिश हो रही है, वहीं उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के   मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ज़्यादा दर्ज किया जा रहा है। सूखी उत्तर-पश्चिमी हवाएं दिन के तापमान को लगातार बढ़ा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर हीटवेव की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तापमान 35-37°C के करीब पहुंच रहा है, जो गर्मी के जल्दी शुरू होने का संकेत है।