ईरान का अजरबैजान पर ड्रोन से हमला, नकचिवान को बनाया निशाना
ईरान का अजरबैजान पर ड्रोन से हमला, नकचिवान को बनाया निशाना
ईरान ने अजरबैजान पर ड्रोन से हमला किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में अजरबैजान के के नकचिवान एयरपोर्ट को काफी नुकसान पहुंचा है. ईरान की तरफ से अजरबैजान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं. इससे पहले भी ईरान कई बार इस देश पर ड्रोन से हमले का चुका है.
यूरोप को गैस सप्लाई बंद कर सकता है रूस
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच चल रहे जंग के बीच एक अहम बयान जारी किया है. पुतिन ने यूरोप की दुखती रग पर हाथ रख दिया है. पुतिन ने संकेत दिया है कि रूस, यूरोप को होने वाली गैस सप्लाई पूरी तरह बंद करने पर विचार कर सकता है.
ईरानी युद्धपोत को निशाना बनाने पर भड़के अरागची, बोले- अमेरिका को होगा पछतावा
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमले पर भड़क गए हैं. अराघची ने एक्स पर पोस्ट में चेतावनी देते हुए लिखा कि अमेरिका ने ईरान के तट से 2000 मील दूर समुद्र में एक जघन्य अपराध किया है. भारतीय नौसेना के मेहमान, लगभग 130 नाविकों को ले जा रहे डेना पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में बिना किसी चेतावनी के हमला किया गया. मेरी बात याद रखना, अमेरिका को अपने इस कृत्य पर गहरा पछतावा होगा.
