महिलाओं में आयरन की कमी होने पर क्यों नहीं करनी चाहिए प्रेगनेंसी प्लान?

प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की पूरी जांच करानी चाहिए. अगर शरीर में किसी चीज की कमी है तो पहले उसको पूरा करने की जरूरत होती है. अगर शरीर में आयरन की कमी हो तो भी बच्चा प्लान करने से पहले इसकी कमी को दूर करना चाहिए, हालांकि कई मामलों में महिलाएं इस चीज पर ध्यान नहीं देती हैं.आयरन की कमी मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है.

शरीर में अगर आयरन की कमी है तो ये सेहत के लिए अच्छा संकेत नहीं है. आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरूरी है. अगर आयरन कम होगा तो शरीर में हीमोग्लोबिन भी कम हो सकता है. इससे खून के जरिए शरीर के सभी हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम भी कम हो सकता है. ऐसे में आयरन की कमी नहीं होनी चाहिए.

प्रेगनेंसी के दौरान आयरन की कमी क्यों है खतरनाक

प्रेगनेंसी के दौरान अगर महिला के शरीर में आयरन की कमी है तो इसमें बच्चे पर भी असर हो सकता है. इसमें बच्चे का समय से पहले जन्म होने की आशंका रहती है. उसका वजन सामान्य बच्चों से कम रह सकता है. इसके अलावा डिलीवरी के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग का जोखिम भी रहता है. अगर गर्भावस्था से पहले ही शरीर में आयरन की कमी हो, तो गर्भावस्था के दौरान यह समस्या और ज्यादा गंभीर हो सकती है.

महिलाओं में क्यों होती है आयरन की कमी

महिलाओं में यह समस्या अक्सर खराब खानपान सही डाइट न लेने से होती है. पोषण की कमी की वजह से होती है. इसके लक्षण भी दिखने लगते हैं. जिन महिलाओं को अकसर थकान, कमजोरी, चक्कर आना जैसी समस्या रहती है तो यह संकेत है कि शरीर में आयरन की कमी हो गई है. इस मामले में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. डॉक्टर आपके शरीर में आयरन के लेवल की जांच करेंगे. अगर ये कम है तो डाइट में बदलाव और कुछ दवाओं के माध्यम से इसको ठीक कर सकते हैं.

Image Gallery