केरलम चुनाव के लिए BJP ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, नेमोम से चुनाव लड़ेंगे राजीव चंद्रशेखर
आगामी केरलम विधानसभा चुनावों के लिए BJP ने 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन को, कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास, कांजीरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, कझाकूटम से वी. मुरलीधरन और नेमोम से प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर चुनाव लड़ेंगे.
वहीं, कन्नूर से सी. रघुनाथ, वडकारा से एडवोकेट के. दिलीप, नादापुरम से सी.पी. विपिन चंद्रन, पलक्कड़ से सोभा सुरेंद्रन और चेंगन्नूर एम.वी. गोपकुमार को टिकट दिया है. पहली सूची में नव्या हरिदास को टिकट मिला है जो कि वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया चुनावी प्लान
केरलम बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को कहा, उनकी पार्टी राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर फोकस करेगी. वोटिंग की तारीख तक अगले 23 दिनों में हम राज्य के लोगों के सामने अपने मुद्दे रखेंगे. हमारी किसी विवाद में दिलचस्पी नहीं है. हम जनता से जुड़े मुद्दों के साथ आगे बढ़ेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और माकपा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के मुद्दे उठाएगी.
Live
