गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी! यहां से डाउनलोड कर सकते हैं स्कोरकार्ड

गोवा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीबीएसएचई) 21 मार्च यानी आज शाम 5 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट की घोषणा गोवा के पोरवोरिम स्थित बोर्ड कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जाएगी. माना जा रहा है कि रिजल्ट घोषित करने के साथ ही गोवा बोर्ड के अध्यक्ष कुल पासिंग प्रतिशत, स्ट्रीम वाइज परफॉर्मेंस और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी शेयर कर सकते हैं. जब रिजल्ट जारी हो जाए तो छात्र उसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर जाकर देख सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के तुरंत बाद रिजल्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा. छात्रों को अपने अंक देखने के लिए अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे सीट नंबर, जन्मतिथि, स्कूल इंडेक्स नंबर या पहला नाम डालना होगा, जिसके बाद स्कोरकार्ड खुलकर आपके सामने आ जाएगा. हालांकि रिजल्ट वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण छात्रों को अपने स्कोरकार्ड देखने में थोड़ी देरी हो सकती है. इसलिए छात्रों से धैर्य रखने और जरूरत पड़ने पर पेज को रिफ्रेश करने की सलाह दी जाती है.

कब हुई थीं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं?

इस साल कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कई चरणों में आयोजित की गईं थीं. आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम की परीक्षाएं 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित की गईं थीं, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन इससे पहले 5 जनवरी से 19 जनवरी के बीच किया गया था. वहीं, वोकेशनल स्ट्रीम के छात्रों के लिए परीक्षाएं 11 फरवरी से 23 फरवरी तक हुईं थीं. अगर पिछले ट्रेंड्स को देखते हुए बोर्ड ने पिछले साल 27 मार्च को कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित किए थे. साल 2025 में राज्य के 20 केंद्रों पर कुल 17,686 छात्रों ने परीक्षा दी थी.

बाद में जारी की जाएगी ओरिजिनल मार्कशीट

छात्र ध्यान दें, ऑनलाइन स्कोरकार्ड प्रोविजनल नेचर का होता है, इसलिए ओरिजिनल मार्कशीट जरूरी होती है और ओरिजिनल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से दिए जाएंगे. बोर्ड ये सलाह देता है कि जो छात्र अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके पास बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार पुनर्मूल्यांकन या पूरक परीक्षाओं के लिए आवेदन करने का विकल्प होगा.

Image Gallery