केरलम में मुख्यमंत्री चुनने में देरी पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर बोले कांग्रेस नेता-आपने 50 दिन लगाए थे

केरल के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रही दुविधा के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पीएम मोदी को दिल्ली में अपनी ही पार्टी के में हुई देरी लीडरशिप चुनने के इतिहास को लेकर शायद याददाश्त चली गई है. केरल के मुख्यमंत्री के चुनने में हो रही देरी को लेकर पीएम के तंज का उन्होंने जवाब दिया. चेन्निथला ने कहा कि BJP ने खुद दिल्ली में अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को चुनने में 50 दिनों की देरी की थी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी पार्टी के कामकाज में एक पूरी तरह से लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करती है. कांग्रेस में किसी तरह की ‘तानाशाही’ व्यवस्था के लिए कोई जगह नहीं है. इसके विपरीत BJP में पीएम मोदी और अमित शाह ही पार्टी के सभी फैसले लेते हैं.

चेन्निथला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को याद रखना चाहिए कि दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करने में उन्हें 50 दिन लगे थे. अब जाकर मुझे एहसास हुआ है कि पीएम मोदी की याददाश्त शायद कमजोर हो गई है. वहीं पीएम ने 50 दिनों तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान न करके दिल्ली में अनिश्चितता का माहौल बनाया था, अब कांग्रेस की आलोचना कर रहे हैं.

‘आलाकमान के अंतिम फैसले का इंतजार है’

चेन्निथला ने कहा कि प्रधानमंत्री को अपना अतीत नहीं भूलना चाहिए. इंडियन नेशनल कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, तानाशाही पार्टी नहीं. इसीलिए हाई कमान ने कहा है कि वो हम सभी से चर्चा करके ही कोई लोकतांत्रिक फैसला लेगी. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी पार्टी में हालात ऐसे हैं कि अगर पीएम मोदी और अमित शाह कोई फैसला कर लेते हैं, तो वही अंतिम फैसला मान लिया जाता है. नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चाओं पर बात करते हुए, चेन्निथला ने ऐलान किया कि राज्य के नेतृत्व के बारे में फैसला जितनी जल्दी हो सके ले लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पार्टी फिलहाल केरल के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस हाई कमान के अंतिम फैसले का इंतजार कर रही है.

उन्होंने कहा कि पार्टी फिलहाल केरल के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने के लिए कांग्रेस आलाकमान के अंतिम फैसले का इंतजार कर रही है. पर्यवेक्षक केरल आए और सभी विधायकों की राय सुनी. सन्नी जोसेफ, वी.डी. सतीशन, के.सी. वेणुगोपाल, मैं और अन्य लोगों के साथ चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि अब हम आलाकमान के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. जितनी जल्दी हो सके, फैसला लिया जाएगा.

Image Gallery