खर्च में कटौती, EV पर जोर… महाराष्ट्र में पाब्लिक ट्रांसर्पोट में सफर करेंगे अधिकारी, गाइडलाइन जारी
पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. फडणवीस सरकार ने सरकारी खर्चों और संसाधनों के दुरूपयोग को रोकने के लिए एक सख्त गाइडलाइन जारी की है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी विभागों को इस गाइडलाइन का कड़ाई से इसका पालन करने का निर्देश दिया है. अधिकारियों को पाब्लिक ट्रांसर्पोट से सफर करने को कहा गया है.
मुख्यमंत्री, मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के काफिलों में 50 फीसदी की कटौती की गई है. इन लोगों को लोकल ट्रेनों, बसों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने का आदेश दिया गया है. सरकारी और चार्टर्ड विमानों पर प्रतिबंध लगा दी गई है. मतलब मंत्रियों के लिए अब सरकारी या चार्टर्ड प्लेन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा. इमरजेंसी की स्थिति में ही इसकी अनुमति मिल सकेगी वो भी सीएम की मंजूरी के बाद. मंत्रियों और अधिकारियों की सभी गैर-जरूरी विदेशी दौरे को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है.
CM फडणवीस खुद बुलेट से विधानभवन पहुंचे
गाइडलाइंस में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की बात कही गई है. मतलब सरकारी कामकाज के लिए मंत्रियों और अधिकारियों को पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों के बजाय ई-वाहनों का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और उद्योग मंत्री उदय सामंत ने इलेक्ट्रिक कार से सफर करना शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री खुद बुलेट चलाकर विधानभवन पहुंचे.
ऑनलाइन कार्य करने का आदेश दिया गया
उनके साथ कैबिनेट मिनिस्टर आशीष शेलार भी आए. पीएम मोदी की पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील के बाद महाराष्ट्र सरकार ने ये फैसला लिया है. इसके अलावा ऑनलाइन कार्य करने का आदेश दिया गया है. सरकारी दफ्तर में बिजली बचाने पर जोर दिया गया है. PNG गैस और सूर्यघर को बढ़ावा दिया गया है. कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने नितेश राणे ने मत्स्य विकास और बंदरगाह विभाग को अहम निर्देश जारी किए हैं. अब विभाग की सभी बैठकें ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी.
PM मोदी ने की थी ईंधन बचत की अपील
नितेश राणे ने अधिकारियों को पेट्रोल और डीजल वाहनों की बजाय इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए हैं. सरकार का उद्देश्य ईंधन की बचत के साथ-साथ खर्च में कटौती और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है. पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों देशवासियों से ईंधन बचत की अपील की थी.
Live
