इंडोनेशिया में 6.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, दहशत में घरों से निकलकर भागे लोग

जकार्ता: मंगलवार को इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद कई तेज झटके महसूस किए गए। पहले झटके से एक मिनट से अधिक समय तक तेज कंपन हुआ। नुकसान या हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। भूकंप आने के साथ ही लोग घरों से निकलकर बाहर भागने लगे। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र मध्य सुलावेसी प्रांत की राजधानी पालू से 46 किलोमीटर (29 मील) पूर्व-दक्षिण-पूर्व में था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर (6 मील) थी। इंडोनेशिया कई भूकंपीय फॉल्ट से घिरा हुआ है, और यहां भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधि आम बात है।