खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे 2 भारतीय प्रतिनिधि, सैयद अता हसनैन और पवित्रा मार्गेरिटा जाएंगे ईरान

बिहार के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री, पवित्रा मार्गेरिटा, भारत सरकार की ओर से सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। ईरानी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का राजकीय अंतिम संस्कार 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा। ईरान ने इसमें शामिल होने के लिए पीएम मोदी को आमंत्रण भेजा था। हालांकि, पीएम मोदी इस अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे। खुद जाने की बजाय उन्होंने अपने दो प्रतिनिधि भेजने का फैसला किया है। जनरल सैयद अता हसनैन और पवित्रा मार्गेरिटा को प्रतिनिधि चुना गया है।