शेयर बाजार ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार, गिरावट के साथ खुले इन कंपनियों के शेयर
घरेलू शेयर बाजार ने आज लगातार तीसरे दिन मामूली बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार शुरू किया। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 66.54 अंकों (0.09 प्रतिशत) की मामूली बढ़त लेकर 76,545.21 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने आज 31.90 अंक (0.13%) की साधारण तेजी के साथ 23,897.65 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि इससे पहले, सोमवार और मंगलवार को भी बाजार ने साधारण बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया था। लेकिन, इन दोनों ही दिन बाजार अपनी शुरुआती बढ़त को कायम रखने में कामयाब नहीं हो पाया था।
सेंसेक्स के 22 और निफ्टी के 34 शेयरों ने हरे निशान में शुरू किया ट्रेड
हफ्ते के तीसरे दिन, आज सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 7 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और एचसीएल टेक का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 34 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले, 13 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया और 3 कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.44 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले। जबकि, बजाज फिनसर्व के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
अडाणी पोर्ट्स, टाइटन समेत इन शेयरों में तेजी
आज सेंसेक्स के बाकी शेयरों में अडाणी पोर्ट्स के शेयर 1.09 प्रतिशत, टाइटन 1.02 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.71 प्रतिशत, टीसीएस 0.56 प्रतिशत, ट्रेंट 0.54 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.46 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.44 प्रतिशत, सन फार्मा 0.43 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.43 प्रतिशत, एटरनल 0.40 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.38 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.35 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.34 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.32 प्रतिशत, एसबीआई 0.24 प्रतिशत, आईटीसी 0.19 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.08 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.08 प्रतिशत, बीईएल 0.05 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.01 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयर भी 0.01 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।
गिरावट के साथ खुले बैंकिंग स्टॉक्स
वहीं दूसरी तरफ, मंगलवार को एचडीएफसी बैंक के शेयरों ने 0.53 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.45 प्रतिशत, इंडिगो 0.32 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.22 प्रतिशत, एलएंडटी 0.21 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयरों ने 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।
