India's Most unique railway station: भारत का वो स्टेशन जिसके प्लेटफॉर्म 1 और 2 के बीच है 2KM की दूरी, आखिर क्या है यह चक्कर
जब भी हमारी आंखों के सामने कोई ऐसा आर्टिकल आता है या फिर कोई ऐसी हेडलाइन आती है जिसके बारे में हमने कभी सोचा तक नहीं होता है तो फिर उसके बारे में पढ़ने की दिलचस्पी बहुत बढ़ जाती है। आपके साथ ऐसा कई बार हुआ होगा जब आप फोन में डिस्कवरी देख रहे होते हैं या फिर कोई न्यूज प्लेटफॉर्म पर स्क्रोल कर रहे होते हैं। यह आर्टिकल भी आपके लिए बिल्कुल ऐसा ही है क्योंकि इसमें हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि हमारे देश में एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी है जिसके दो प्लेटफॉर्म के बीच में 2 किलोमीटर की दूरी है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
कहां है वो अनोखा रेलवे स्टेशन
हम जिस अनोखे रेलवे स्टेशन की बात कर रहे हैं वो कहीं और नहीं बल्कि बिहार में ही है। बिहार के बेगुसराय जिले के गांव बरौनी का वो स्टेशन है जो इतना अलग है। बरौनी ही वो रेलवे स्टेशन है जिसके प्लेटफॉर्म 1 और 2 के बीच में दो किलोमीटर की दूरी है। आइए अब आपको समझाते हैं कि यह क्या चक्कर है और ऐसा क्यों है।
क्या है यह पूरा चक्कर?
आपको बता दें कि साल 1883 में एक स्टेशन बना जिसका नाम था बरौनी जंक्शन। इस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर सिर्फ मालगाड़ी ही खड़ी हुआ करती थी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक लोगों की शिकायत के बाद कुछ समय बाद वहां से 2 किलोमीटर दूर एक और स्टेशन बना जो नया बरौनी स्टेशन था। अब एक ही नाम से दो रेलवे स्टेशन और दोनों पर एक ही नंबर के प्लेटफॉर्म जो लोगों को कन्फ्यूज करता था। इसके बाद पुराने वाले स्टेशन से प्लेटफॉर्म नंबर 1 हटा दिया गया है। इस हिसाब से नए बरौनी स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 और पुराने वाला स्टेशन जहां प्लेटफॉर्म की संख्या 2 से ही शुरु होती है, इनके बीच की दूरी 2 किलोमीटर हो गई।
