Loading...

जम्मू-कश्मीर: डोडा में 200 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी; 10 जवान शहीद और 10 घायल

डोडा: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां सेना का वाहन खाई में गिर गया है। इस दुर्घटना में 4 जवान शहीद हो गए हैं। साथ ही 9 जवान घायल भी हो गए हैं। ये जानकारी सेना के अधिकारियों की तरफ से दी गई है। खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सेना का वाहन हुआ हादसे का शिकार

बता दें कि यह हादसा भदेरवाह के खानी टॉप इलाके में हुआ है। यहां सेना का एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इसके बाद आननफानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार सेना के जवान घायल हो गए। जबकि 4 इतनी बुरी तरह घायल हुए कि उनकी जान नहीं बच सकी। वे शहीद हो गए।

घायल जवानों को करना पड़ा एयरलिफ्ट

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के तुरंत बाद, सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्गम इलाके और प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल जवानों को तुरंत मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद में इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके उन्हें उधमपुर ले जाया गया।

200 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन

सेना के अधिकारी के मुताबितक, खाई में गिरी गाड़ी बुलेट प्रूफ है। उसमें कुल 17 जवान सवार थे। वह ऊंचाई पर मौजूद पोस्ट पर जा रहे थे, तभी ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और वाहन नीचे 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि 9 अन्य जवानों को जख्मी हालत में बचाया गया। उनमें से 3 को गंभीर चोटें आई हैं। उनको उपचार के लिए उधमपुर सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।

Image Gallery