धन और सुख-सविधाओं से संपन्न होंगे आप, सपने में अगर दिखें ये 11 चीजें
Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में सपनों के अर्थ बताए गए। ऐसे में आज हम आपको उन सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका दिखना जीवन में सुख-साधनों में बढ़ोतरी लाता है और आपको धन लाभ भी मिलता है।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में कोई देवी-देवता, ब्राह्मण, चन्द्रमा, छत्र या हरियाली से भरी भूमि दिखती है तो इन सपनों को बेहद शुभ माना जाता है और ऐसे सपनों के बाद आपके जीवन में आर्थिक स्थिरता आती है। साथ ही आपको सुख-साधन भी प्राप्त होते है।
राजा, सफेद कलश या घड़ा, साथ ही सफेद वस्त्र धारण किए हुए बहुत-से सुंदर आभूषणों से अलंकृत महिला का सपने में दिखना भी सुखद होता है। यह सपने आपके जीवन की परेशानियों को दूर करने वाले माने जाते हैं और आपको आर्थिक लाभ मिलता है।
सामुद्रिक शास्त्र में इन सभी सपनों को द्रव्य लाभ दिलाने वाला माना जाता है। यानि ऐसे सपने आपको धन के साथ ही सुख-सुविधाएं प्रदान करने वाले माने जाते हैं। अगर आपको भी इनमें से कोई सपना दिखा है तो खुश हो जाइए आपके अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।
