Loading...

जीरो मेंटेनेंस फीस, न कोई खर्च... उल्टा अकाउंट में आते हैं ₹2.5 लाख; इस सोसायटी के फ्लैट मालिकों की मौज-ही-मौज!

दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े-बड़े में रहने वाले ज्यादातर फ्लैट मालिक हर महीने बढ़ते मेंटेनेंस चार्ज से परेशान रहते हैं। लिफ्ट, सुरक्षा, पार्किंग, बिजली और सफाई इन सबके नाम पर हजारों रुपये हर महीने सोसायटी को देने पड़ते हैं। लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि देश में एक ऐसी हाउसिंग सोसायटी है जहां न तो मेंटेनेंस चार्ज देना पड़ता है और न ही कोई एक्स्ट्रा खर्च, बल्कि साल के अंत में फ्लैट मालिकों के खाते में 2.5 लाख रुपये तक की रकम आ जाती है, तो शायद यकीन करना मुश्किल हो। लेकिन यही हकीकत है साउथ मुंबई में स्थित जॉली मेकर सोसायटी की, जिसने हाउसिंग मॉडल की सोच ही बदल दी है।