Loading...

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर गणतंत्र दिवस के मौके पर जश्न का माहौल, खूब लहराया तिरंगा, देखें VIDEO

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में स्थित ऐतिहासिक लाल चौक पर गणतंत्र दिवस के मौके पर जश्न का माहौल है। यहां के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें लोग काफी उत्साहित दिखाई पड़ रहे हैं। यहां बड़ी मात्रा में लोग जमा हुए हैं। ये लोग हाथों में तिरंगा लिए हुए हैं और ध्वज को लहराकर गणतंत्र दिवस को सेलीब्रेट कर रहे हैं।

भारत माता की जय के लगे नारे

कश्मीर में गणतंत्र दिवस के समारोह में उत्साह की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। देश के अलग-अलग राज्यों से आए पर्यटक और आम लोगों ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक के क्लॉक टावर के पास तिरंगा लहराया और समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर लाल चौक में "भारत माता जय के नारे" भी सुनाई दिए।

कभी लाल चौक पर हिंसा और पत्थरबाजी का रहता था खौफ

एक दौर ऐसा था कि जब लाल चौक पर हिंसा और पत्थरबाजी आम बात हो गई थी। लेकिन आज यहां बिना किसी डर के लोग हाथों में तिरंगा लेकर गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस दौरान लोगों में उत्साह दिखाई दिया और लोग खुशी में नाचते दिखाई दिए।

यहां आने वाला हर शख्स इस बात पर गर्व कर रहा था कि उसे लाल चौक पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाने का मौका मिला। छोटे-छोटे बच्चे भी इस मौके पर हाथों में तिरंगा लेकर सेलीब्रेट करते हुए दिखे।