इस बार गणतंत्र दिवस की थीम क्या है? चीफ गेस्ट से लेकर परेड तक है खास
नई दिल्ली: भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड की अध्यक्षता करेंगी और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
वंदे मातरम् के 150 वर्ष
इस बार के समारोह में भारत की अद्वितीय यात्रा को दिखाने के लिए 'वंदे मातरम' के 150 सालों की धरोहर का भी भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ रखी गई है। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत इस साल की परेड, झांकियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का केंद्र बिंदु है।