Loading...

Parliament Budget Session 2026: 'मदर ऑफ ऑल डील बहुत महत्वपूर्ण', आर्थिक सर्वे पेश होने से पहले बोले PM मोदी

बजट सेशन 2026 का आज (गुरुवार को) दूसरा दिन है। लोकसभा में आज इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा, जिसमें सरकार के एक-एक पैसे का हिसाब दिया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस आर्थिक सर्वेक्षण को सदन में पेश करेंगी। इसमें जीडीपी ग्रोथ, महंगाई, बैंक-एग्रीकल्चर समेत तमाम क्षेत्रों के प्रदर्शन और एक्सपोर्ट में बढ़ती ताकत का जिक्र हो सकता है। जान लें कि इकोनॉमिक सर्वे हर साल बजट के आने से एक दिन पहले पेश किया जाता था, लेकिन इस बार यह 2 दिन पहले लोकसभा में पेश होने वाला है। जानिए बजट सेशन से जुड़े अपडेट्स।

अगले 25 साल देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण- PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है। अब दूसरे चौथाई हिस्से की शुरुआत हो रही है। विकसित भारत 2047 के टारगेट पाने के लिए इन 25 साल का अहम चरण शुरू हो चुका है। सदी के इस दूसरे चौथाई हिस्से का पहला बजट पेश होने वाला है। हम नेक्स्ट जेनेरेशन रिफॉर्म की तरफ आगे बढ़े। समय व्यवधान का नहीं समाधान का है। अब योजना सिर्फ फाइल तक नहीं लाइफ तक पहुंचती है।

मदर ऑफ ऑल डील बहुत महत्वपूर्ण- PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाले 25 साल बेहद अहम हैं। 27 देशों में भारत के लिए बाजार खुल गए हैं, इसीलिए मदर ऑफ ऑल डील बहुत अहम है। आत्मनिर्भर भारत के लिए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट जरूरी है। इस डील से युवाओं को बेहतर मौके मिलेंगे। लॉन्ग टर्म पेंडिंग प्रॉब्लम अब पुरानी बात है। हमारी सरकार के फैसले जनहित में हैं।

आर्थिक सर्वे पेश होने से पहले PM मोदी का संबोधन

पीएम मोदी ने कहा कि हमें विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करना है। मदर ऑफ ऑल डील इसमें बहुत महत्वपूर्ण है। बाजार खुल गए हैं और अब हमें उत्तम से उत्तम क्वालिटी का सामान बनाना है। आत्मविश्वास से भरा भारत, दुनिया के लिए उम्मीद की किरण है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार बजट पेश करने जा रही हैं।

बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की रिपोर्ट भी होगी पेश

सदन में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की 13वीं रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। कार्यसूची के मुताबिक, यह रिपोर्ट किरेन रिजिजू और कोडिकुन्निल सुरेश की तरफ से पेश होगी। इसके अलावा, लोकसभा नियम 377 के तहत आने वाले मामलों पर भी विचार करेगी, जो संसद सदस्यों को सार्वजनिक महत्व के जरूरी मुद्दों को उठाने की इजाजत देता है।

AERA से संबंधित दस्तावेज भी सदन में होगा पेश

इसके अलावा, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी AERA से संबंधित दस्तावेज सदन में पेश करेंगे। इसके साथ ही, साल 2024-25 के लिए AERA के कामकाज की समीक्षा करने वाला एक बयान भी लोकसभा में देंगे।

दो चरणों में होगा बजट सेशन

जान लें कि 28 जनवरी को शुरू हुआ बजट सेशन 2 चरणों पूरा होगा. सेशन का पहला चरण 13 फरवरी तक रहेगा. इसके बाद सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा. व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार आज संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी।

पहले दिन हुआ राष्ट्रपति का संबोधन

बजट सत्र के पहले दिन यानी बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों को संबोधित किया। उन्होंने वर्ष 2026 को विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण साल बताया। उन्होंने समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और विकसित भारत के लिए सरकार के दृष्टिकोण की रूपरेखा पेश की।

सदन में आज पेश होगा इकोनॉमिक सर्वे

वित्त मंत्री आज (गुरुवार को) सुबह 11 बजे लोकसभा में देश का इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी। इसमें जीडीपी ग्रोथ के अनुमान, अलग-अलग क्षेत्रों के प्रदर्शन समेत सरकार के खर्च हुए पैसे का भी जिक्र होगा। कुल मिलाकर आज देश के सामने केंद्र की NDA सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखा जाएगा।