Loading...

'मेरे पास बम है', बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्री ने दी धमकी, पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर अलग-अलग घटनाओं को लेकर दो यात्रियों पर कानूनी कार्रवाई की गई है। दरअसल, बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को दो अलग-अलग घटनाएं हुईं, जिसके बाद पुलिस को दखल देना पड़ा। अलग-अलग फ्लाइट्स में यात्रा कर रहे दो यात्रियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। पहले मामले में, बुधवार सुबह एक 52 साल के बिजनेसमैन को अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के लिए सिक्योरिटी चेक के दौरान कथित तौर पर बम की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह घटना टर्मिनल 1 के एरोब्रिज गेट नंबर 30 पर सुबह करीब 6:12 बजे हुई, जब अबू अकील अजहर नाम के यात्री ने कथित तौर पर स्टाफ से कहा कि उसके पास "दो छोटे बम" हैं। इस बयान के बाद तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल बढ़ा दिए गए।