Loading...

ऋषिकेश AIIMS में कार्यरत प्रीति को गोली से उड़ाया, बॉयफ्रेंड क्यों बन गया हत्यारा? पुलिस ने बताई पूरी कहानी

देहरादून: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक युवती की उसके बॉयफ्रेंड ने गोली मारकर हत्या कर दी। 32 वर्षीय तलाकशुदा युवती ऋषिकेश एम्स में काम करती थी। देहरादून के SSP अजय सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात ऋषिकेश के शिवाजी नगर क्षेत्र में किराए के घर में अकेली रहने वाली प्रीति रावत को गोली मार दी गई। उन्होंने बताया कि एम्स अस्पताल में सहायिका के पद पर कार्यरत प्रीति के परिजनों ने हत्या का आरोप उसके बॉयफ्रेंड सुरेश गुप्ता पर लगाया है।