Loading...

Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ 5G खरीदने वाले हों तैयार, भारत में पहली सेल आज से तो जान लें कीमत-ऑफर

Redmi Note 15 Series Sale: Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ 5G की पहली सेल आज से भारत में शुरू हो गई है और ये इस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया पर मिल रहे हैं। इन फोन को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था। इन फोन को लेकर कस्टमर्स में अच्छा उत्साह देखा गया है और इसे खरीदने के लिए पहले से बज़ बना हुआ है। 

Redmi Note 15 Pro की कीमत

Redmi Note 15 Pro को आप स्मार्टफोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में आप खरीद सकते हैं और इसके 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है जबकि इसका 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 31,999 रुपये में आप खरीद सकते हैं। आपको किफायती ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा।

 Redmi Note 15 Pro+ का क्या है दाम

Redmi Note 15 Pro+ जो कि इस फोन का टॉप मॉडल है उसकी कीमत 37,999 रुपये है। Redmi Note 15 Pro+ के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए आपको 37,999 रुपये चुकाने होंगे। इसके 12GB+256GB मॉडल की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है और  12GB+512GB मॉडल की कीमत 43,999 रुपये रखी गई है।

फोन पर क्या मिल रहा है ऑफर

रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज के इन दोनों फोन पर आपको ऑफर और ईएमआई ऑप्शन भी मिल रहे हैं। रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज की खरीदारी एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से करने पर आपको बेनेफिट मिल रहा है। रेडमी नोट 15 प्रो को खरीदने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, इसके अलावा नोट 15 प्रो प्लस पर 3000 रुपये की बैंक छूट मिल रही है। इसके साथ ही दोनों मोबाइल फोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी आप ले सकते हैं।

Redmi Note 15 Pro सीरीज के फीचर्स

रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज के ये दोनों फोन 6.83 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। फोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। कंपनी ने फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 का इस्तेमाल किया है।

Redmi Note 15 Pro+ में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। वहीं, Redmi Note 15 Pro में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोससेर मिलता है। इसमें 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।