दुनिया में सबसे लंबे लोग कहां के हैं, लंबाई के मामले में भारत कहां आता है, बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए क्या करें

How To Increase Children Height: भारत में लोगों की लंबाई काफी कम है, लेकिन अब चिंता की बात ये है कि बच्चों की लंबाई धीरे-धीरे और कम हो रही है। जानें किस देश के लोग दुनिया में सबसे लंबे हैं। बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए क्या करें?

 

दुनिया में सबसे लंबे लोग कहां के हैं क्या आप जानते हैं। नीदरलैंड्स के लोग सबसे लंबे इंसान हैं, जहां औसत लंबाई 6 फीट से ज्यादा होती है। मॉन्टेनेग्रो, एस्टोनिया, आइसलैंड ये सारे देश भी लंबाई के मामले में टॉप पर हैं। लेकिन भारत लंबाई के मामले में काफी नीचे हैं। हमारे देश में पुरुषों की एवरेज हाईट करीब 5 फीट 4 इंच है तो महिलाओं की तकरीबन 5 फीट और सबसे चिंता की बात तो ये है कि देश में हर तीसरा बच्चा स्टंटेड (Stunted) है। यानि उसकी ग्रोथ उम्र के हिसाब से नहीं है और ये सिर्फ नंबर नहीं हैं बल्कि ये आने वाले भारत की तस्वीर है।

लंबाई बढ़ाने में योग आपकी काफी मदद कर सकता है। योग शरीर के लिए पूरा ग्रोथ पैकेज है। सूर्य नमस्कार में जब आप आगे झुकते हैं हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच होती है। जब पीछे झुकते हैं स्पाइन खुलती है, जब शरीर ऊपर उठता है तो ग्रोथ हार्मोन एक्टिव होता है। रिसर्च बताती है कि 60 से 80% लंबाई जेनेटिक होती है, लेकिन 20 से 40% साइज और लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है। मतलब हाइट आधी किस्मत से और बाकी आधी आपकी मेहनत से बढ़ती है।  

भारत में क्यों घट रही है लंबाई

भारत में आखिर बच्चों की लंबाई क्यों घट रही है। अगर आप भी इसी सवाल को लेकर परेशान हैं तो इसकी वजह बिल्कुल साफ है। बचपन में प्रोटीन की कमी,आयरन, जिंक जैसे माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स की कमी, गेम्स और प्लेग्राउंड से बच्चों की बढ़ती दूरी और लगातार बढ़ रहा स्क्रीन टाइम इसका कारण बन रहे हैं। क्योंकि 8 से 18 साल यही वो गोल्डन एज है, जब ग्रोथ प्लेट्स खुली होती हैं। अगर इस उम्र में शरीर को सही खाना, सही धूप, सही नींद और सही एक्सरसाइज नहीं मिली तो फिर हाईट बढ़ाने का मौका दोबारा नहीं मिलेगा। ये सिर्फ लंबाई का सवाल नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी की ताकत का सवाल है।

बच्चों की लंबाई कैसे बढ़ाएं 

स्वामी रामदेव सिर्फ योग नहीं बल्कि लंबाई बढ़ाने के कई असरदार उपाय भी बताते हैं। बाबा रामदेव ने बताया कि बढ़ती उम्र के बच्चों को रोजाना किसी न किसी तरह की एक्सरसाइज जरूर करवाएं। इससे ग्रोथ हार्मोन एक्टिव होते हैं। व्यायाम से स्पाइन डीकंप्रेशन, मसल स्ट्रेचिंग, पॉश्चर में सुधार, हड्डियां मजबूत बनती हैं। इससे मोटापा भी कंट्रोल होता है। बेहतर होगा कि घर पर बना खाना बच्चों को खिलाएं। खाने में फल-सब्जी की मात्रा बढ़ाएं। जंक फूड बंद कर दें और वर्कआउट, योग कराएं। फिजिकल एक्टिविटी के लिए स्क्रीन टाइम कम रखें। बच्चों को हेल्दी आदतें सिखाएं जैसे सुबह जल्दी उठें, रात में समय से सोएं, टाइम टेबल बनाएं, 30 मिनट वर्कआउट उसमें जरूर शामिल करें। इसके साथ ही बच्चों को दूध शतावर, केले का शेक, खजूर-अंजीर शेक बनाकर पिलाएं।