O Romeo Collection: 150 करोड़ में बनी शाहिद कपूर की ओ ‘रोमियो’ ने एक हफ्ते में कितनी कमाई की?
O Romeo Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर लाइमटाइट में चल रहे हैं. इस फिल्म में उनका एक्शन अवतार दिखा है. उनके साथ फिल्म में अविनाश तिवारी, तृप्ति डिमरी और नाना पाटेकर भी हैं. डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने अपनी इस फिल्म में बड़े-बड़े स्टार्स को शामिल किया है. हालांकि, इस फिल्म में जितने बड़े-बड़े स्टार्स हैं क्या ये फिल्म उतनी बंपर कमाई कर रह पा रही है? इस फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं और अभी ये फिल्म अपने बजट से बहुत पीछे है.
दरअसल, ‘ओ रोमियो’ को बनाने में मेकर्स ने खूब पैसा खर्च किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये है. हालांकि, अब तक ये पिक्चर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है. सैकनिल्क के अनुसार एक हफ्ते में ‘ओ रोमियो’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 47.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने अब तक दूसरे दिन सबसे ज्यादा 12.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
