राजस्थान में पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर्स लिस्ट जारी, चार करोड़ से ज्यादा हैं मतदाता, जानिए कब होगा इलेक्शन

राजस्थान में पंचायत चुनाव मार्च में होंगे, फिलहाल इसके तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। तारीखों का ऐलान जल्द ही हो सकता है। इससे पहले राजस्थान में होने वाले पंचाय चुनाव की फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। इस मतदाता सूची में चार करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जो इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव से संबंधित अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बता दें कि इस बार के राजस्थान पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बार पंच-सरपंच का चुनाव बैलेट पेपर से होगा तो वहीं जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव के लिए वोटिंग ईवीएम से होगी।