JEE Main 2026 सेशन 2 के आवेदन में कब से कर सकेंगे सुधार? जानें किस तारीख को खुलेगी करेक्शन विंडो

जेईई मेन 2026 सेशन 2 यानी अप्रैल सेशन के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदावरों के लिए एक खबर है। जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 25 फरवरी को बंद कर दिया  जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने इसके लिए अभी तक आवेदन नहीं कर पाया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर दें। अब सवाल आता है कि आवेदन में सुधार करने हेतु करेक्शन विंडो कब खुलेगी? अगर आप इस सवाल के जवाब से अनजान हैं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं। 

कब खुलेगी करेक्शन विंडो?

जेईई मेन 2026 सेशन 2 के आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 27 फरवरी को खोली जाएगी। वहीं, उम्मीदवार अपने फॉर्म 28 फरवरी 2026 तक सुधार कर सकेंगे। उम्मीदवार 28 फरवरी को रात 11.50 बजे तक अपने आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे। 

JEE Main एप्लीकेशन फॉर्म में क्या एडिट कर सकते हैं?

  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल एड्रेस
  • घर का पता (अभी का/पर्मानेंट)
  • इमरजेंसी कॉन्टैक्ट डिटेल्स
  • कैंडिडेट की फोटो
  • कैंडिडेट का नाम
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • एग्जाम सिटी चुनना
  • एग्जाम का मीडियम
  • जन्म तिथि
  • जेंडर
  • कैटेगरी
  • सब कैटेगरी/Pwd
  • सिग्नेचर

JEE Main 2026 Session 2: कैसे कर सकेंगे करेक्शन?

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे।

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को 'JEE Main 2026 सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म' के लिंक पर जाना होगा।
  • यह आपको एक लॉगिन विंडो पर रीडायरेक्ट करेगा जहां आपको अपने क्रेडेंशियल डालने होंगे।
  • अब अपने सबमिट किए गए एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करें।
  • इसके बाद सबमिट करें।
  • आखिरी में आगे के लिए JEE Main 2026 सेशन एप्लीकेशन फॉर्म को सेव और डाउनलोड कर लें।

बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी। सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 के बीच होना निर्धारित है। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें।