जिस कंपनी के प्लेन में सवार थे अजित पवार, उसे लेकर एकनाथ शिंदे ने लिया बड़ा फैसला

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री  एकनाथ शिंदे और उनके पार्टी शिवसेना ने वीएसआर कम्पनी के प्लेन इस्तेमाल ना करने का निर्णय लिया है। बता दें कि वीएसआर कंपनी के लियरजेट एयरक्राफ्ट क्रैश में अजित पवार की मृत्यु हुई थी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भी विएसआर के 4 एयरक्राफ्ट को ग्राउंडेड किया था।

DGCA का VSR वेंचर्स पर शिकंजा 

बता दें कि जिस प्लेन में अजित पवार सवार थे, वह दिल्ली स्थित VSR Ventures Pvt Ltd कंपनी का Learjet 45XR (VT-SSK) मॉडल था। हादसे के वक्त प्लेन में अजित पवार के साथ उनके एक पीएसओ, एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर्स सवार थे। अजित पवार की मौत के बाद DGCA ने बड़ी कार्रवाई VSR वेंचर्स के चार विमानों के संचालन पर रोक लगाते हुए उन्हें 'ग्राउंड' (उड़ान भरने पर पाबंदी) करने का फैसला किया था। यह कार्रवाई बारामती प्लेन क्रैश के बाद किए गए स्पेशल ऑडिट और निगरानी के दौरान मिली गंभीर खामियों के आधार पर की गई थी।