Holashtak 2026: 1 मार्च को होलाष्टक के छठे दिन बुध होंगे उग्र, 3 राशियों के करियर और शिक्षा क्षेत्र में बढ़ेंगी परेशानियां, जरूर करें ये उपाय
Holashtak 2026: होलाष्टक 2026 की शुरुआत 24 फरवरी से हुई थी। होलाष्टक के आठ दिनों में अलग-अलग ग्रह उग्र अवस्था में होते हैं। 1 मार्च को होलाष्टक का छठा दिन है और इस दिन पर बुध ग्रह उग्र अवस्था में होंगे। जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर प्रतिकूल हो सकता है। ये राशियां कौन सी हैं और क्या उपाय करने से ये बुध ग्रह की उग्रता को कम कर सकते हैं, आइए जानते हैं।
बुध की उग्रता का इन राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव
होलाष्टक के छठे दिन बुध ग्रह के उग्र होने से कर्क, कन्या और कुंभ राशि के जातकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इन तीनों ही राशियों को करियर को लेकर सतर्कता बरतनी होगी। कोई भी बड़ा फैसला इस दौरान न लें। बुध कारोबार के कारक ग्रह भी हैं इसलिए कारोबारियों को संभलकर आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकती है इसलिए स्वास्थ्य का इन राशियों को ख्याल रखना होगा। सामाजिक स्तर पर बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। बुध के उग्र होने की वजह से आपकी वाणी में भी उग्रता देखी जा सकती है जिससे समाज में छवि खराब होगी। इस राशि के जातकों को स्त्री पक्ष के साथ अच्छा व्यवहार करने की जरूरत होगी। यात्राओं के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सामान की सुरक्षा आपको करनी होगी। आइए अब जान लते हैं कौन से उपाय बुध की उग्रता को कम कर सकते हैं।
बुध की उग्रता को कम करने के उपाय
बुध ग्रह की उग्रता को कम करने के लिए आपको नीचे दिए गए उपाय 1 मार्च के दिन अपनाने चाहिए।
- बुध ग्रह के मंत्रों 'ॐ बुं बुधाय नमः' या 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः' का जप करने से बुध की उग्रता कम होगी।
- भगवान गणेश की पूजा करने से भी उग्र बुध शांत होंगे।
- गाय को हरा चारा खिलाने से भी बुध की स्थिति सुधरती है।
- मूंग दाल, हरे वस्त्र आदि का दान करने से भी आप उग्र बुध को शांत कर सकते हैं।
