Honor ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पहले रोबोट फोन से पर्दा हटाया, मोबाइल से बाहर निकलकर फोटो खींचता है कैमरा

Honor Robot Phone: टेक ब्रांड ऑनर (Honor) ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2026 से पहले अपने रोबोट फोन से पर्दा हटाया है। यह उनकी नई अल्फा स्ट्रेटेजी के तहत लॉन्च होने वाला पहला प्रोडक्ट है। कंपनी इसे स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की दिशा में एक बड़ा कदम बता रही है—यानी, ऐसी स्मार्ट टेक्नीक जो न केवल दिमाग रखती है बल्कि वास्तव में चलती-फिरती भी है। Honor के सीईओ ली जियान का कहना है कि इसका पूरा विचार आपके फोन को दिमाग और हाथ-पैर दोनों देना है ताकि यह ज्यादा इंटरेक्टिव और रिस्पॉन्सिव महसूस हो।

ऑनर रोबोट फोन में रोबोटिक कैमरा लगाया गया है जो कि आवाज पर रिस्पॉन्स करता है और यूजर्स के लिए एकदम नया एक्सपीरीएंस लेकर आता है। इस फोन में नई एआई टेक्नीक का इस्तेमाल किया गया है और इसके नए जेस्चर कंट्रोल इसे अन्य फोन से अलग बनाते हैं और ये दिखने में भी बेहद खास है। इसका कैमरा रोबोटिक है जो फोटो खींचने के लिए फोन बॉडी से बाहर निकलता है और सब्जेक्ट के हिसाब से इसकी गर्दन घूमती है। इस फोन कैमरा से इंटरेक्शन भी किया जा सतकता है।