बिहार में सिविल जज के पदों पर भर्ती, जान लें अप्लाई करने के लिए कितना पढ़ा लिखा होना जरूरी
अगर आप बिहार में नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बिहार में सिविल जज के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 18 मार्च 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं, जोकि लास्ट डेट है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों का कितना पढ़ा लिखा होना जरूरी है। अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के जरिए इससे भिज्ञ होते हैं।
आवेदन करने के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन?
- BPSC सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय / संस्थान से विधि ग्रेजुएट(बैचलर ऑफ लॉ) या इसके समकक्ष होना चाहिए।
- साथ ही अभ्यर्थी को विज्ञापन की तिथि को कम से कम तीन वर्षों का बार में विधि व्यवसायी के कार्य का अनुभव होना चाहिए। कार्य के वर्षों की संख्या संबंधित राज्य बार काउंसिल में उनके औपबंधिक नामांकन /पंजीकरण की तिथि से गणना की जाएगी।
कैसे करें अप्लाई
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। ठ
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती अभियान के जरिए 173 पदों (टेंटेटिव) को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए अपनी पैनी निगाह को आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें।
