Navratri 2026: नवरात्रि के 9 दिन, किस दिन कौन सा रंग पहनें… यहां देखें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Dress Colors: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की उपासना का सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण समय माना जाता है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. भक्त व्रत रखते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और मां को प्रसन्न करने के लिए विशेष नियमों का पालन करते हैं. नवरात्रि के दौरान हर दिन एक खास रंग पहनने की भी परंपरा है. माना जाता है कि उस दिन का निर्धारित रंग पहनने से देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है. आइए जानते हैं कि नवरात्रि के 9 दिन कौन सा रंग पहनना शुभ माना जाता है.

कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि? (Chaitra Navratri 2026 Date)

पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 19 मार्च 2026 को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर हो रही है. इस तिथि का समापन 20 मार्च को सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर होगा. इसलिए उदया तिथि के अनुसार, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च से होगा. वहीं, 27 मार्च को रामनवमी के साथ नवरात्रि का समापन होगा.

नवरात्रि के 9 दिन कौन सा रंग पहनें

पहला दिन : मां शैलपुत्री

रंग : पीला

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है. यह रंग ऊर्जा, खुशी और सकारात्मकता का प्रतीक है.

दूसरा दिन : मां ब्रह्मचारिणी

रंग : हरा

इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है. हरा रंग शांति, विकास और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

तीसरा दिन : मां चंद्रघंटा

रंग : ग्रे (स्लेटी)

ग्रे रंग संतुलन और स्थिरता को दर्शाता है. इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा से भय और नकारात्मकता दूर होती है.

चौथा दिन: मां कूष्मांडा

रंग : नारंगी

नारंगी रंग उत्साह, ऊर्जा और साहस का प्रतीक है. इस दिन मां कूष्मांडा की पूजा करने से जीवन में नई ऊर्जा आती है.

पांचवां दिन : मां स्कंदमाता

रंग : सफेद

सफेद रंग शुद्धता और शांति का प्रतीक माना जाता है. इस दिन सफेद वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है.

छठा दिन : मां कात्यायनी

रंग : लाल

लाल रंग शक्ति, साहस और प्रेम का प्रतीक है. मां कात्यायनी की पूजा से विवाह और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं.

सातवां दिन : मां कालरात्रि

रंग : नीला

नीला रंग शक्ति और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है. मां कालरात्रि की पूजा से भय और संकट दूर होते हैं.

आठवां दिन : मां महागौरी

रंग : गुलाबी

गुलाबी रंग प्रेम, करुणा और सकारात्मकता का प्रतीक है. इस दिन मां महागौरी की पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

नौवां दिन : मां सिद्धिदात्री

रंग : बैंगनी (पर्पल)

बैंगनी रंग आध्यात्मिकता और सफलता का प्रतीक माना जाता है. मां सिद्धिदात्री की पूजा से मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है.

Image Gallery