Bhoot Bangla: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ में दिखेगा दुनिया को अलविदा कह चुका ये एक्टर, टीजर में दिखी झलक
Akshay Kumar Bhoot Bangla: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर जबरदस्ता चर्चा में चल रहे हैं. ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है. ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तय है. वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव जैसे स्टार्स इस फिल्म का हिस्सा हैं. हाल ही में मेकर्स ने इस पिक्चर का एक टीजर वीडियो जारी किया, जिसमें एक ऐसे एक्टर की भी झलक दिखी, जो अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन इस फिल्म में दिखेगा.
वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि दिग्गज अभिनेता असरानी हैं. असरानी ने अपने 5 दशक के करियर में ढेरों बेहतरीन फिल्मों में काम किया और लोगों को खूब हंसाया. हालांकि, उनके तमाम फैंस को तब झटका लगा था, जब उनके निधन की खबर सामने आई थी. 20 अक्टूबर 2025 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. निधन से पहले उन्होंने अक्षय के साथ ‘भूत बंगला’ में काम किया था. हालांकि, वो अपनी ये फिल्म देख नहीं पाए. हाल ही में जो ‘भूत बंगला’ का टीजर सामने आया उस टीजर की शुरुआत उनकी आवाज से ही होती है. वो टीजर में किसी से कहते हैं, “मालिक, मंगलपुर में कोई शादी नहीं करता. वधुसुर आएगा.”
यहां देखें ‘भूत बंगला’ का टीजर
इस वॉयसओवर के साथ-साथ आगे अक्षय कुमार के साथ उनका सीन भी देखने को मिलता है. असरानी जब भी पर्दे पर आते थे अपनी उम्दा अदाकारी से लोगों का दिल जीत लेते थे. एक बार फिर से वो अक्षय कुमार के साथ मिलकर ‘भूत बंगला’ के जरिए लोगों को एंटरटेन करते नजर आएंगे. इससे पहले उन्होंने अक्षय के साथ ‘भूल भुलैया’ और ‘खट्टा मीठा’ में भी काम किया था.
इस फिल्म में भी दिखेंगे असरानी
‘भूत बंगला’ के अलावा असरानी की एक और फिल्म अभी रिलीज होनी बाकी है. खास बात ये है कि उस फिल्म में भी वो अक्षय कुमार के साथ ही नजर आने वाले हैं. वो फिल्म में ‘हैवान’. अभी इस फिल्म की रिलीज डेट का तो ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि अगस्त में ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी. सैफ अली खान इस फिल्म में लीड रोल में होंगे और अक्षय निगेटिव रोल में नजर आएंगे. असरानी भी इसमें अहम भूमिका में दिखेंगे.
Live
