आज पूजा के समय मां ब्रह्मचारिणी को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा आशीर्वाद!आज पूजा के समय मां ब्रह्मचारिणी को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा आशीर्वाद!
आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है. इस समय भक्त माता दुर्गा की भक्ति और आराधना में डूबे हुए हैं. नवरात्रि का दूसरा दिन माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित किया गया है. आज मां ब्रह्मचारिणी के पूजन का दिन है. ब्रह्म का अर्थ होता है तप और चारिणी का मतलब होता है आचरण करने वाली देवी. मां का ये रूप देवी पार्वती का अविवाहित रूप भी हैं. भक्त नवरात्रि में मां ब्रह्मचारिणी की विधि विधान से पूजन करते हैं.
धार्मिक मान्यता है कि पूजन से प्रसन्न होकर माता अपने भक्तों को ज्ञान, धन और आत्मबल का आशीर्वाद प्रदान करती हैं. खासकर जिन विद्यार्थियों को करियर परेशानी आ रही है या जो लोग जीवन में संघर्ष कर रहे हैं, उनको माता ब्रह्मचारिणी का पूजन अवश्य करना चाहिए. पूजा के समय माता को भोग अर्पित किया जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं माता को अर्पित किए जाने वाले भोग के बारे में.
माता ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि (Mata Brahmacharini Puja Vidhi )
- नवरात्रि के दूसरे दिन स्नान आदि करके साफ वस्त्र धारण करें.
- चौकी पर मां ब्रह्मचारिणी की तस्वीर या प्रतिमा रखें.
- इसके बाद गंगाजल से शुद्धिकरण करें.
- उनको अक्षत, रोली फूल और पंचामृत अर्पित करें.
- दीपक और धूप जलाकर विधिवत पूजा करें.
- मां के मंत्रों का जाप करें और कथा पढ़ें.
- अंत में मां की आरती करें और प्रसाद बांटे.
माता ब्रह्मचारिणी का भोग (Mata Brahmacharini Bhog)
देवी भागवत पूराण में बताया गया है कि माता को शक्कर का भोग अतिप्रिय है. इसलिए माता को पूजा के समय शक्कर का भोग लगाना चाहिए. मान्यता है कि इससे आयु में वृद्धि होती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है. शक्कर के अलाावा माता ब्रह्मचारिणी को फल और पंचामृत का भोग लगाया जा सकता है.
Live
