ईरान ने ‘क्लस्टर वॉरहेड’ से इजराइल को बनाया निशाना, यरुशलम-वेस्ट बैंक पर बरसाए बम
ईरान ने एक बार फिर इजराइल को मिसाइल अटैक से दहला दिया है. देर रात इजराइल, यरुशलम और वेस्ट बैंक में क्लस्टर वारहेड से लैस ईरानी मिसाइलों ने कहर बरपाया. इन हमलों के बाद कई इलाकों में एयर रेड सायरन बजे और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए अलर्ट जारी किया गया.
जानकारी के मुताबिक, ईरान ने इस बार ‘क्लस्टर वॉरहेड’ मिसाइलों से इजराइल को निशाना बनाया, जो हवा में ही कई छोटे-छोटे बमों में फट जाती हैं. जिससे यह मिसाइल एक बड़े इलाके में तबाही मचाती हैं. पूरे इजराइल में हवाई हमले के सायरन गूंज रहे हैं.
तेहरान पर की गई बमबारी का पलटवार
यह हमला इजराइल की तरफ से तेहरान पर की गई बमबारी का पलटवार माना जा रहा है. बता दें कि क्लस्टर मिसाइलों का उपयोग रिहायशी इलाकों के लिए बेहद घातक है. हमलों के बाद यरुशलम और वेस्ट बैंक में लाखों नागरिक इस समय बंकरों में शरण लिए हुए हैं.
ईरान ने इजराइल को दी धमकी
इससे पहले ईरान ने धमकी दी थी कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के बिजली तंत्र को निशाना बनाया, तो ईरान खाड़ी देशों के ऊर्जा और पानी के प्लांट्स को निशाना बनाएगा. इससे संभावना बढ़ गई कि जंग अब सैन्य ठिकानों से बढ़कर नागरिक ढांचे तक पहुंच सकती है.
अराद और डिमोना पर मिसाइल हमला
बता दें कि शनिवार रात इजराइल के अराद और डिमोना पर मिसाइल हमले में कई लोग घायल हुए थे. इसके बाद इजराइल की सेना ने पलटवार करते हुए तेहरान में ठिकानों पर हमले किया था. दोनों तरफ से लगातार हो रहे जवाबी हमलों से मिडिल ईस्ट को हालात बेहद गंभीर हो गए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि अगर ऊर्जा और पानी जैसे नागरिक ढांचे पर हमले हुए, तो इसका असर सिर्फ जंग ही नहीं वैश्विक बाजार, तेल की कीमतों और लाखों लोगों की जिंदगी पर भी प्रभाव डालेगा.
Live
