लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रच रहा साजिश
दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी को गिरफ्तार किया है. आतंकी की पहचान शबीर अहमद लोन के रूप में हुई है. आरोपी हाल ही में मेट्रो पोस्टर केस में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल का हैंडलर था. जांच में सामने आया है कि वह बांग्लादेश में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था. यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर संचालित हो रहा था.
जांच एजेंसियों के मुताबिक, शबीर अहमद लोन का संबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से है. वह सीधे तौर पर लश्कर के सरगना हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी जैसे आतंकियों के संपर्क में रहा है. इस मॉड्यूल को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से फंडिंग और समर्थन मिल रहा था. लोन बांग्लादेश से ऑपरेट करते हुए भारत में आतंकियों की भर्ती और ब्रेनवॉश करता था. अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को टारगेट कर उन्हें कट्टरपंथी बनाया जाता था.
साथ ही फर्जी दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड) बनवाकर उन्हें भारत में छिपाया जाता था. एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए संपर्क रखा जाता था. दिल्ली और अन्य शहरों में रेकी भी की गई थी. शबीर अहमद लोन को 2007 में भी दिल्ली पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था. उसे आर्म्स एक्ट के तहत सजा भी हुई थी. बाद में वह जमानत पर बाहर आया और देश छोड़कर बांग्लादेश चला गया. इसके बाद उसने वहां से फिर से आतंकी नेटवर्क को सक्रिय करना शुरू किया. जांच एजेंसियों का मानना है कि यह मॉड्यूल भारत में बड़े आतंकी हमलों की तैयारी कर रहा था. लालकिले जैसे संवेदनशील इलाकों को निशाना बनाने की योजना थी.
समय रहते कार्रवाई से बड़ा हमला टल गया
जांच एजेंसियों का मानना है कि यह मॉड्यूल भारत में बड़े आतंकी हमलों की तैयारी कर रहा था. लालकिले जैसे संवेदनशील इलाकों को निशाना बनाने की योजना थी. अधिकारियों का कहना है कि शबीर अहमद लोन एक पुराना और प्रशिक्षित आतंकी ऑपरेटिव है, जिसने बांग्लादेश में बैठकर ISI और लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन से भारत में आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश की. दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने इस बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर संभावित बड़े हमले को टाल दिया.
Live
