ICC के इस अवॉर्ड के लिए बुमराह और सैमसन में मुकाबला, कौन मारेगा बाजी?
IPL 2026 के रोमांच के बीच ICC ने मार्च के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के नॉमिनी का ऐलान कर दिया है. इस बार मुकाबला जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन के बीच है. उनके अलावा साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज कोनॉर ईस्टरह्यूजेन अवॉर्ड के तीसरे नॉमिनी हैं.बुमराह और सैमसन को उनके T20 वर्ल्ड कप 2026 में किए प्रदर्शन के आधार पर मार्च के ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया गया है. वहीं साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर को न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में किए प्रदर्शन की बदौलत नॉमिनी लिस्ट में रखा गया है.
संजू सैमसन
T20 वर्ल्ड कप 2025 में संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 के अहम मैच में नाबाद 97 रन बनाए थे. उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन की पारी खेली थी. इसके बाद संजू सैमसन का फाइनल में भी प्रदर्शन दमदार रहा था. सैमसन ने तीनों मुकाबलों में 199.27 की स्ट्राइक रेट से 275 रन जड़े थे. इस दौरान वो बैक टू बैक प्लेयर ऑफ द मैच भी बने . इसके अलावा ICC T20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी वो छलांग लगाकर टॉप 20 में जगह बनाने में कामयाब रहे.
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे सफल गेंदबाज रहे थे. उन्होंने टूर्नामेंट के 8 मैचों में 12.42 की औसत से सबसे ज्यादा 14 विकेट चटकाए थे. उनका बेस्ट प्रदर्शन 15 रन देकर 4 विकेट चटकाने का रहा था. वहीं उनकी इकॉनमी 6.21 की रही थी. जसप्रीत बुमराह टूर्नामेेंट के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने थे, जहां उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 ओवर में 15 रन दिए थे.
कोनॉर ईस्टरह्यूजेन
साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज कोनॉर ईस्टरह्यूजेन ने अभी तक सिर्फ एक T20 सीरीज खेली है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने 5 मैचों में 145.98 की स्ट्राइक रेट के साथ 200 रन बनाए थे, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल रहे थे.
Live
