Loading...

पुतिन का स्वागत करने ट्रम्प खुद आए:अलास्का में रेड कार्पेट पर वेलकम; अमेरिकी राष्ट्रपति की गाड़ी में बैठे

यूक्रेन जंग पर बात करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन शुक्रवार देर रात अलास्का के एंकरेज शहर पहुंचे।

यहां ट्रम्प खुद पुतिन का स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान पुतिन ने ट्रम्प को हैलो पड़ोसी कहकर संबोधित किया।

दोनों के बीच यूक्रेन जंग खत्म करने पर करीब 3 घंटे मीटिंग हुई, जिसके बाद दोनों नेताओं ने सिर्फ 12 मिनट की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसके बाद ट्रम्प और पुतिन एंकरेज से रवाना हो गए।


Image Gallery