ईरान ने जीत का किया दावा, कहा- अमेरिका को माननी पड़ी हमारी 10 शर्तें
ईरान पर होने वाला विनाशकारी हमले दो हफ्तों के लिए रुक गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि पाकिस्तान के अनुरोध पर वह दो हफ्तों के सीजफायर के लिए मान गए हैं, साथ ही कहा कि ईरान की ओर से 10 पॉइंट्स का सीजफायर प्रस्ताव दिया गया है. वहीं ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के एक बयान के मुताबिक ईरान का कहना है कि उसने एक बड़ी जीत हासिल की है और अमेरिका को अपनी 10-सूत्रीय योजना स्वीकार करने के लिए मजबूर कर दिया है.
ईरान के राष्ट्रीय टेलीविजन से एक खबर आई, जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ’10 पॉइंट प्लान’ को मान लिया है और यह देश के लिए एक जीत है. ट्रंप की धमकी के बाद से ईरान के लोग देश के बिजली और न्यूक्लियर सेंटरों के बाहर अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. अब सीजफायर को ईरान की ओर से एक जीत के तौर पर पेश किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक इन दो हफ्तों के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच फुल सीजफायर के लिए वार्ता शुरू होगी.
ट्रंप के ऐलान के बाद भी ईरान के इजराइल पर हमले जारी
इन रिपोर्टों के बावजूद कि इजराइल भी संघर्ष-विराम में शामिल है, इजराइली सेना का कहना है कि ईरान ने देश पर और मिसाइलें दागी हैं. सेना ने कहा, “इस खतरे को रोकने के लिए एयर डिफेंस एक्टिव है. एक अमेरिकी अधिकारी ने CNN को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के भीतर हमले रोक दिए हैं. वहीं ईरान ने UAE समेत अन्य खाड़ी देशों में भी अमेरिकी इंट्रेस्ट पर हमले किए हैं.
क्यों मान रहा ईरान अपनी जीत?
ईरान ने अमेरिका के सामने 10 शर्तें रखीं, जिन पर दावा किया जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन ने उन्हें मान लिया है. यह शर्ते अगर मान ली जाती है, तो यह ईरान के लिए एक बड़ी रणनीतिक जीत होगी.
ईरान की 10 शर्त
- अमेरिका हमला नहीं करेगा (Non-aggression)
- Strait of Hormuz पर ईरान का कंट्रोल बना रहेगा
- यूरेनियम Enrichment को मंज़ूरी
- सभी Primary sanctions हटाए जाएंगे
- सभी Secondary sanctions भी खत्म होंगे
- United Nations Security Council के सभी प्रपोज़ल्स खत्म किए जाएंगे
- International Atomic Energy Agency के Board of Governors के सभी प्रपोजल खत्म किए जाएंगे
- ईरान को मुआवज़ा दिया जाएगा
- इलाके से अमेरिकी फौज हटेगी
- हर मोर्चे पर जंग बंद होगी, जिसमें Hezbollah (लेबनान की इस्लामिक रेजिस्टेंस) के खिलाफ कार्रवाई भी शामिल है.
Live
