पोस्टल बैलेट से 15वें राउंड तक ममता बनर्जी रहीं आगे, आखिर में सुवेंदु अधिकारी ने बिगाड़ा खेल…भवानीपुर सीट के 20 राउंड के आंकड़े
बंगाल में ममता बनर्जी के 15 साल के शासन का अंत हो गया है. बंग की धरती पर तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है. पिछले विधानसभा चुनाव में 215 सीट लाने वाली टीएमसी इस बार 80 सीटों पर सिमट गई. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सीट भी नहीं बचा पाईं. भवानीपुर में उन्हें करारी शिकस्त मिली. भवानीपुर जो ममता का गढ़ माना जाता था, वहां बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने 15105 वोटों से हराया. सुवेंदु को 73917 वोट मिले जबकि ममता 58812 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहीं.
पहले पोस्टर बैलेट की गिनती शुरू हुई, इसमें ममता आगे रहीं. इसके बाद EVM की काउंटिंग शुरू हुई, इसमें भी ममता आगे रहीं. पोस्टर बैलेट से 15वें राउंड तक ममता बनर्जी लगातार आगे रहीं. हालांकि, इस बीच दूसरे राउंड में ममता करीब 2000 वोट से पीछे रहीं. इसके बाद ममता ने लगातार 15वें राउंड तक बढ़त बनाएं रखा. 16वें राउंड से पासा पलट गया. यहां से सुवेंदु अधिकारी आगे हो गए. हालांकि, यहां भी मार्जिन दोनों के बीच 563 वोट का मार्जिन था. 17वें राउंड से यह मार्जिन बढ़ता (6,235) ही चल गया और आखिर में सुवेंदु 15,114 वोट से जीत गए.
सुवेंदु ने कहा था- अंत में जीत मेरी ही होगी
बता दें कि सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीट जीत गए. इससे पहले सुवेंदु ने कहा था कि मैं हर हिन्दू को प्रणाम करता हूं. ममता बनर्जी को मैं हराकर रहूंगा. पहला राउंड मुस्लिम एरिया का था इसलिए मैं पीछे था, अब मैं लगातार ममता बनर्जी से आगे निकल रहा हूं. आने वाले कुछ चरणों में मेरी गिनती कम होगी, ममता बनर्जी आगे रहेंगी. हालांकि, अंत में जीत मेरी ही होगी.
सुवेंदु अधिकारी की यह बात सच हो गई और आखिर में उन्होंने भवानीपुर में ममता को 15114 वोट से हरा दिया. सुवेंदु ने कहा कि यह बहुत जरूरी था. ममता बनर्जी को हराना बहुत जरूरी था. यह ममता बनर्जी का राजनीतिक से रिटायरमेंट है. नंदीग्राम में भी सुवेंदु ने जीत हासिल की. जीत के बाद उन्होंने कहा कि मैं हिन्दुओं के वोट से जीता हूं. मुसलमानों ने बंगाल में हमें वोट नहीं किया है. नंदीग्राम के हिंदू ने मुझे फिर से जिताया है. वहां मुस्लिमों के सारे वोट टीएमसी को गए है ,ये लोग कट्टरवादी है. मैं नंदीग्राम के सिर्फ हिंदुओं के लिए काम करूंगा.
बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत
पश्चिम बंगाल में बीजेपी बंगाल में पहली बार सरकार बनाने जा रही है. उसने यहां 206 सीटें इतिहास रच दिया है. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 77 सीटें मिली थीं.
किसको कितनी सीटें
- BJP- 206
- TMC-81
- कांग्रेस-2
- AJUP(हुमांयू कबीर की पार्टी)- 2
- CPI(M)-1
- AISF-1
Live
