दिल्ली को दहलाने की साजिश! निशाने पर चर्चित मंदिर और ढाबा, आतंकियों ने PAK भेजी थी कई तस्वीरें
पाकिस्तान की धरती पर भारत के खिलाफ लगातार नापाक साजिश रची जा रही है. पाकिस्तानी डॉन और ISI के एजेंट शहजाद भट्टी मॉड्यूल से जुड़े कुछ आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं. इन आरोपियों का कहना है कि इनके निशाने पर दिल्ली का बड़ा और प्रसिद्ध मंदिर भी था. यही नहीं आरोपी दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर एक ढाबे को निशाना बनाने की तैयारी में लगे थे ताकि बड़ी संख्या में लोगों को नुकसान पहुंचाया जा सके.
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की पूछताछ में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े शहजाद भट्टी मॉड्यूल को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दिल्ली समेत कई राज्यों में बड़े हमलों की साजिश रची जा रही थी.
Live
