सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 80,200 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; NSE के बैंकिंग, मीडिया और मेटल इंडेक्स में उछाल
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार, 29 अगस्त को सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 80,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 50 अंक की तेजी है, ये 24,550 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। कोटक बैंक, ITC और HUL के शेयरों में तेजी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, NTPC और बजाज फाइनेंस के शेयर 2% तक नीचे हैं।
निफ्टी के 50 में 31 शेयरों में तेजी है, जबकि 19 नीचे कारोबार कर रहे हैं। NSE का FMCG इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.22% चढ़ा है। बैंकिंग, मीडिया और मेटल में भी तेजी है। ऑटो, IT और रियल्टी नीचे हैं।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.43% नीचे 42,642 पर और कोरिया का कोस्पी 0.15% गिरकर 3,191 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.74% ऊपर 25,183 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.15% चढ़कर 3,849 पर कारोबार कर रहा है।
- 28 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.16% चढ़कर 45,637 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.53% और S&P 500 में 0.32% तेजी रही।
कल घरेलू निवेशकों ने ₹6,920 करोड़ के शेयर्स खरीदे
- 26 अगस्त को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 3,856.51 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 6,920.34 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
- अगस्त महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने ₹38,590.26 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 83,340.91 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
- जुलाई महीने में विदेशी निवेशकों ने कुल 47,666.68 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹60,939.16 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।
टैरिफ का असर- कल 706 अंक गिरा था बाजार
आज यानी गुरुवार, 28 अगस्त को सेंसेक्स 706 अंक गिरकर 80,081 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में करीब 211 अंक की गिरावट रही, ये 24,501 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी रही। HCLटेक और TCS सहित कुल 7 शेयरों में 1% से 2.8% तक की गिरावट रही। टाइटन, L&T में में 1.2% तक की तेजी रही।
निफ्टी के 50 में 36 शेयर्स गिरे, जबकि 14 चढ़कर बंद हुए। NSE के सभी इंडेक्स में आज गिरावट रही। IT, बैंकिंग, FMCG और रियल्टी सबसे ज्यादा 1.5% तक गिरे।