सपा सांसद जावेद अली का हिंदुओं को लेकर भड़काऊ बयान, गिरिराज सिंह ने किया पलटवार
सपा सांसद जावेद अली ने हिंदुओं को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। राज्यसभा सांसद जावेद अली ने कहा है कि देश का बहुसंख्यक समाज काफी हद तक जहर हो गया है। बहुसंख्यक यानी हिंदू समाज पर बीजेपी के फैलाए ज़हर का असर पड़ा है। सपा सांसद जावेद अली के 'जहरीले हिंदू' वाले बयान पर भी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा पलटवार किया है।
बहुसंख्यक समाज जहर हो गया है
मुस्लिम बहुल मुरादाबाद में खड़े होकर जावेद अली सपा सांसद जावेद अली ने हिंदुओं को लेकर जो भड़काऊ बयान दिया है वह तेजी से वायरल हो रहा है। राज्यसभा सांसद जावेद अली ने कहा है कि देश का बहुसंख्यक समाज काफी हद तक जहर हो गया है। जावेद अली ने ये भी कहा कि बीजेपी की वजह से हिंदुओं और मुस्लिम के बीच दूरी बढ़ी है। धर्म के आधार पर लोगों का एक-दूसरे पर भरोसा टूट गया है। उन्होंने ने ये भी कहा कि जहां मुस्लिम आबादी कम और हिंदू आबादी ज्यादा होती है वहां हिंदुओं को समझाना मुश्किल होता है।
गिरिराज सिंह ने दिया जवाब
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सपा सांसद जावेद अली द्वारा हिंदू को जहरीला बताने पर कहा कि हिंदू जहरीला हुआ है जो देश में कट्टर पंथी और देश विरोधी हैं, हिंदू आने वाले चुनाव में अखिलेश को जवाब देगी। वहीं राहुल गांधी द्वारा 24 हारे नहीं 29 जीत चुके हैं के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं ,राहुल 29 कौन कहे 39 में भी वह नहीं जीतेंगे। मोदी जीत का और राहुल गांधी हार का सेंचुरी लग रहे हैं।
खामियाजा अखिलेश यादव चुकाएंगे
अपने पांच दिवसीय दौड़े पर बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली हों या अखिलेश यादव, उनका यह कहना गलत है कि हिंदू जहरीला हो गए हैं। हिंदू जहरीला उसके लिए हो गया है जो कट्टरपंथी हो गए हैं, हिंदू जहरीला उसके लिए हो गया है जो देश विरोधी है। हिंदू जहरीला हो गया है उसके लिए जो धार्मिक स्थलों पर से देश को टुकड़े-टुकड़े करने की बात करते हैं। अखिलेश यादव के सह पर जावेद अली यह बोल रहे हैं। इसका खामियाजा अखिलेश यादव को चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
Live
